Friday, October 23, 2015

10 din mein vazan kam karein

10 दिन में वज़न कम करें 10-डे ग्रीन स्मूथी क्लिन्ज़ की मदद से (Lose Weight in 10 days with the 10-day green smoothie cleanse)

If you can’t read this Hindi/Urdu article in this font, please scroll down to the end of the article to read the same article in English font.

अगर आप वज़न कम करना चाहते हैं या आपकी वज़न कम करने की सभी कोशिशें असफल रही हैं, तो आपको जे.जे. स्मिथ की 10-डे ग्रीन स्मूथी क्लिन्ज़ (10-day green smoothie cleanse) का आसान तरीका अपनाना चाहिए।

10-डे ग्रीन स्मूथी क्लिन्ज़ क्या है?
जे.जे. स्मिथ एक पोषण विशेषज्ञ (nutritionist) और वज़न घटाने की प्रमाणित विशेषज्ञ (weight loss expert) हैं जिन्होंने अपनी किताब लूज़ वेट विदआउट डायटिंग ऑर वर्किंग आउट (Lose Weight Without Dieting or Working Out - 2014) में इस तरीका के उल्लेख किया है।

                                                   

जे.जे. स्मिथ का मानना है कि अगर आपको अपना वज़न कम करना है तो आपको अपने शरीर को डिटॉक्सिफ़ाइ (detoxify) या विषहरण करना होगा, अपने रक्त की पूरी तरह से सफ़ाई करनी होगी। तब ही आपका शरीर वज़न कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके साथ यह भी ज़रूरी है कि आपकी स्वाद कलिकाएं (taste buds) हानिकारक खाद्य पदार्थों के बजाय सेहतमंद खाद्य पदार्थों के लिए इच्छुक रहें।

आपके शरीर में ये ज़हरीले पदार्थ या टॉक्सिन कहाँ से आते हैं?
आपके शरीर में ये टॉक्सिन (toxins) आपके हानिकारक खानपान, आपके वातावरण, आपके द्वारा प्रयोग किये जाने वाले कॉस्मेटिक्स, आपकी दाँतों की फिलिंग्स, आपकी दवाओं, आपके तम्बाकू, सिग्रेट या शराब के सेवन से, और अनेक तरीकों से आ सकते हैं।

टॉक्सिन से क्या नुकसान होते हैं?
जब ये टॉक्सिन आपके शरीर में बढ़ जाते हैं, तो आपका वज़न बढ़ता है, आपको थकान महसूस होती है, आपके शरीर में कई बीमारियाँ उत्पन्न होने लगती हैं (जैसे, नाक, गले और फेफड़े की सांस-संबंधित परेशानियाँ, पाचन की तकलीफ़ें, आदि), आपको मानसिक परेशानियाँ रहती हैं (जैसे, उदासी, तनाव, उलझन, फ़ैसले लेने में दिक्कत, आदि), आपको त्वचा की समस्याएं रहती हैं (जैसे, मुहाँसे, झाइयाँ, आदि), और अनेक ऐसी तकलीफ़ें हो जाती हैं।

डिटॉक्सिफ़िकेशन क्या होता है और इसके क्या लाभ हैं?
डिटॉक्सफ़िकेशन (detoxification) या विषरहरण करने की प्रक्रिया आपके शरीर या रक्त में उपस्थित इन हानिकारक पदार्थों को निकाल बाहर करके आपकी त्वची की रंगत को निखारती है, आपका वज़न कम करती है, आपको ऊर्जा प्रदान करती है, आपका पाचन सुधारती है, आपको तनावरहित करती है, और आपकी स्वाद कलिकाओं (taste buds) को सेहतमंद खाद्य पदार्थों की तलब लगा देती है।

10-डे ग्रीन स्मूथी क्लिंज़ में आप क्या नहीं खा सकते हैं?
इन 10 दिनों में आपको कुछ चीज़ों का सेवन नहीं करना है क्योंकि ये आपके शरीर में टॉक्सिन्स पैदा करते हैं और आपका वज़न बढ़ाते हैं। इनमें शामिल हैं:
  • चीनी
  • वे सभी सब्ज़ियाँ जो हरे पत्ते वाली नहीं होती हैं
  • डबलरोटी, पास्ता, नूडल्स जैसे खाद्य पदार्थ
  • दूध या उससे बनी चीज़ें
  • किसी भी प्रकार में माँस
  • तली हुई चीज़ें
  • फास्ट फूड, जैसे बर्गर, पिज़ा, आदि
  • सोडा या कोल्ड ड्रिंक
  • चिप्स, बिस्कुट आदि पैकेट में आने वाली खाने की चीज़ें
  • कॉफ़ी या चाय
  • शराब


आप क्या खा सकते हैं?
आप सभी प्रकार की हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ खा सकते हैं। जिनमें शामिल हैं:
  • पालक
  • सरसों का साग
  • मूली की पत्तियाँ
  • शलजम की पत्तियाँ
  • मेथी की पत्तियाँ

समझ लीजिये कि हर प्रकार की पत्तेदार सब्ज़ियाँ आप खा सकते हैं। साथ ही आप इन फलों को भी शामिल कर सकते हैं:
  • सेब
  • अंगूर
  • आम
  • केला
  • स्ट्रॉबेरी
  • आड़ू

                                                        

समझ लीजिये कि जो भी फल आप हरी पत्तेदार सब्ज़ियों के साथ मिक्सर में डाल कर उसकी स्मूथी बना सकते हैं, उन सभी फलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

10-डे ग्रीन स्मूथी क्लिंज़ का पालन कैसे करें?
इन 10 दिनों में आपको नीचे दी गई चीज़ों का ध्यान रखना है:
  • आप दिनभर में पौने दो लीटर स्मूथी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप एक अच्छे मिक्सर में सब्ज़ियाँ और फल डालकर उसकी स्मूथी सुबह-सवेरे बनाकर फ्रिज में रख लें और दिनभर पीते रहें।
  • हर 3-4 घंटे पर या जब भी आपको भूख लगे उसका एक-तिहाई भाग पी लें।
  • याद रखें कि आप स्मूथी बना रहे हैं और जूस नहीं। इसका मतलब आप फलों या सब्ज़ियों का गूदा निकालकर नहीं फेंक सकते हैं।
  • चाहें तो स्मूथी में थोड़ा-सा धनिया, पूदीना, अदरक और लहसून भी डाल सकते हैं।
  • चीनी का जगह स्वीटनर का इस्तेमाल करें या शहद डाल लें। नींबू का रस भी सही रहेगा।
  • दिनभर में कम-से-कम दो लीटर पानी पीयें।
  • आपकी स्मूथी में 40% हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ होनी चाहिए और 60% फल।
  • अगर बीच में भूख लगती है, तो खीरे या गाजर जैसी चबाने वाली सब्ज़ियाँ खा लें।
  • हो सके, तो अदरक, दालचीनी, शहद, और नींबू की चाय बना कर दिन में दो बार पियें। ग्रीन चाय भी पी सकते हैं।
  •                                                              

  • दिन की शुरुआत 2 गिलास नीम गरम पानी से करें और उसके बाद हो सके तो ग्रीन टी या ऊपर बताई गई चाय की एक प्याली पी लें।
  • अगर आपको लगता है कि आप पूरी तरह अपना आम खानपान नहीं छोड़ सकते हैं, तो आप पहले दिन केवल सुबह नाश्ते में स्मूथी पीयें, और लंच और डिनर में आम खाना खाएं। दूसरे दिन सुबह नाश्ते और दोपहर के भोजन में स्मूथी पीयें और डिनर में आम खाना खाएं। तीसरे दिन तीनों वक्त स्मूथी लें। लेकिन याद रखें वे चीज़ें न खाएं जो ऊपर बताई गई सूची (10-डे ग्रीन स्मूथी क्लिंज़ में आप क्या नहीं खा सकते हैं) में दी गई थीं।
  • स्मूथी पीते समय उसे चबाने की कोशिश करें ताकि आपको पेट फूलने की समस्या न हो।
  • भूखे न रहें और खाली पेट न रहें। हर 3-4 घंटे कुछ ज़रूर लें।
  • अगर आपको प्रोटीन की आवश्यकता महसूस हो, तो आप उबला हुआ अंडा खा सकते हैं।
  • इस तरह से 10-14 दिन आप कर सकते हैं। इससे ज़्यादा नहीं।


10 दिन के बाद क्या करें?
जब 10 दिन पूरे हो जाएं, तो इन बातों का ध्यान रखें:
  • जब 10-14 दिन समाप्त हो जाएं, तो वापिस अपने सामान्य खानपान का सेवन फौरन शुरु न करें।
  • समाप्त करने के बाद के पहले 3 दिनों में अपना स्मूथी पीना जारी रखें। पहले दो दिन, नाश्ते में स्मूथी लें, और लंच और डिनर में सलाद या हल्के से तेल में भूनी हुई सब्ज़ियाँ खाएं। तीसरे दिन, मछली या चिकन जैसी चीज़ें खा सकते हैं। चौथे दिन से रोटी जैसी चीज़ें शुरु करें मगर आपका खाना हल्का होना चाहिए।
  •                                                        
  • हर रोज़ नाश्ते में स्मूथी पीना जारी रखें। अगर दिन में कभी भूख लगे, तो कोशिश करें कि एक गिलास स्मूथी पी लें। इससे आपका वज़न उन 10 दिनों के बाद भी कम होता रहेगा।
  • आप चाहें तो ज़िन्दगी भर 1-2 स्मूथी और एक हाई-प्रोटीन (high-protein) भोजन रोज़ ले सकते हैं। इससे आप हर हफ़्ते लगभग 1 किलो वज़न कम कर पाएंगे, आपका वज़न सही रहेगा, और आप ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। अगर नहीं, तो 3-4 हफ़्ते के बाद आप फिर से 10 दिन का स्मूथी क्लींज़ कर सकते हैं।
  • खाना ऐसा खाएं जो पोषण से भरपूर हो। फास्ट फूड, तली हुई चीज़ें, वगैराह जैसी चीज़ों से जितना हो सके दूर रहें। 
  • हर भोजन में प्रोटीन का स्रोत ज़रूर खाएं। 
  • रोज़ सलाद लें और हर तरह की मौसमी सब्ज़ियाँ आज़माएं। रोज़ 4-5 बार खाना खाएं। 
  • एक साथ बहुत ज़्यादा खाना न खाएं। 
  • पानी भरपूर पीयें। 
  • सब्ज़ियों और फलों को खाने से पहले अच्छी तरह रगड़ कर धोयें और तब ही उपयोग करें क्योंकि इनसे भी आपके शरीर में टॉक्सिन प्रवेश करते हैं। आप चाहें, तो इन्हें हल्के गर्म पानी में कुछ देर छोड़ दें और फिर इस्तेमाल करें।
वज़न कम करने और अपने शरीर को डिटॉक्सिफ़ाई करने के लिए उत्पादों के लिए नीचे क्लिक करें:
Detoxification

10-डे ग्रीन स्मूथी क्लिंज़ को ज़रूर अपनायें और आप देखेंगे आप अपना वज़न भी कम कर पायेंगे और आपकी सेहत में भी सुधार होगा।
याद रखें कि यदि आपको शुगर या दिल की बीमारी है, या कोई भी बीमारी है, तो इसे अपनाने से पहले डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।

घरेलू उपाय पढ़ें
वज़न कम करने के नुस्खे
अच्छी सेहत के लिए उपाय
सुन्दरता के उपाय
लाभ से भरे खाद्य पदार्थ

Read the same Hindi/Urdu article in English font

10 din mein vazan kam karein 10-day green smoothie cleanse ki madad se (Lose weight within 10 days using the 10-day green smoothie cleanse)

Agar aap vazan kam karna chahte hain ya apki vazan kam karne ki sabhi koshishein asafal rahi hain, to aapko JJ Smith ki 10-day green smoothie cleanse ka aasaan tarika apnana chahiye.

10-day green smoothie cleanse kya hai?
JJ Smith ek poshan vishesgya aur vazan ghatane ki pramanit visheshgya hain jinhonein apni kitab “Lose Weight Without Dieting or Working Out” (2014) mein is tarike ka ullekh kiya hai.

JJ Smith ka manana hai ke agar apko apna vazan kam karna hai to apko apne sharer ko detoxify ya vishaharan karna hoga, apne rakt ki poori tarah se safai karni hogi. Tab hi apka sharer vazan kam karne mein apki madad kar sakta hai. Iske saath yeh bhi zaruri hai ke apki svad kalikayein (taste buds) hanikarak khadya padarthon ke bajay sehatmand khadya padarthon ke liye ichuk rahein.

Apke shareer mein ye zehreele padarth ya toxin kahan se aate hain?
Apke sharer mein ye toxins apke hanikarak khanpan, apke vatavaran, apke dvara prayog kiye jaane vale cosmetics, apki danton ki fillings, apki davaon, apke tambakoo, cigarette ya sharab ke sevan se, aur anek tareekon se aa sakte hain. 

Toxins se kya nuksan hote hain?
Jab ye toxin apke sharer mein badh jaate hain, to apka vazan badhta hai, apko thakan mehsoos hoti hai, apke sharer mein kai bimariyan utpan hone lagti hain (jaise, naak, gale au phephre ki saan-sambandhit pareshaniyan), apko mansik pareshaniyan rehti hain (jaise, udaasi, tanav, uljhan, faisle lene mein dikkat, aadi), apko tvacha ki samasyain rehti hain (jaise, muhase, jhaiyan, aadi), aur anek aisi takleefein ho jaati hain.


Detoxification kya hota hai aur iske kya laabh hain?
Detoxification ya vishaharan karne ki prakriya apke sharer ya rakt mein upasthit in hanikarak padarthon ko nikal bahar karke apki tvacha ki rangat ko nikharti hai, apka vazan kam karti hai, apko urja pradan karti hai, apka pachan sudharti hai, apko tanavrahit karti hai, aur apki svad kalikayon (taste buds) ko sehatmand khadya padarthon ki talab laga deti hai.

10-day green smoothie cleanse mein aap kya nahi kha sakte hain?
In 10 dinon mein apko kuch cheezon ka sevan nahin karna hai kyoki ye apke sharer mein toxins paida karte hain aur apka vazan badhate hain. Inme shaamil hain:
  • Chini
  • Ve sabhi sabziyan jo hare pate vali nahin hoti hain
  • Double roti, pasta, noodles jaise khadya padarth
  • Doodh ye use bani cheezein
  • Kisi bhi prakar mein maans
  • Tali hui cheezein
  • Fast food, jaise burger, pizza, aadi
  • Soda ya cold drink
  • Chips, biscuit, aadi packet mein aane vali khaane ki cheezein
  • Coffee ya chai
  • Sharab

Aap kya kha sakte hain?
Aap sabhi prakar ki hari pattedaar sabziyan kha sakte hain. Jinme shaamil hain:
  • Palak
  • Sarson ka saag
  • Mooli ki pattiyan
  • Shaljam ki pattiyan
  • Methi ki pattiyan

Samajh lijiye ke har prakar ki pattedaar sabziyan aap kha sakte hain. Saath hi aap in phalon ko bhi shaamil kar sakte hain:
  • Seb
  • Angoor
  • Aam
  • Kela
  • Strawberry
  • Aadoo

Samajh lijiye ke job hi phal aap hari patedaar sabziyon ke saath mixer mein daal kar uski smoothie bana sakte hain, un sabhi phalon ka istemal kiya jaa sakta hai.

10-day green smoothie cleanse ka palan kaise karein?
In 10 dinon mein apko neeche di gayi cheezon ka dhyan rakhna hai:
  • Aap dinbhar mein paune do liter smoothie ka istemaal kar sakte hain.
  • Aap ek acche mixer mein sabziyan aur phal daalkar uski smoothie subah-savere banakar fridge mein rakh lein aur dinbhar peete rahein.
  • Har 3-4 ghanton par ya jab bhi apko bhook lage uska ek tihayi bhag pee lein.
  • Yaad rakhein ke aap smoothie bana rahe hain aur juice nahin. Iska matlab aap phalon ya sabziyon ka gooda nikalkar nahin phenk sakte hain.
  • Chahein to smoothie mein thoda-sa dhaniya, pudina, adrak aur lehsun bhi daal sakte hain.
  • Cheeni ki jagah sweetner ka istemaal karein ya shehad daal lein. Nimbu ka ras bhi sahi rahega.
  • Aapki smoothie mein 40% hari pattedaar sabziyan honi chahiye aur 60% phal.
  • Agar beech mein bhook lagti hai, to kheere ya gajar jaisi chabane vali sabziyan kha lein.
  • Ho sake to adrak, dalchine, shehad aur nimbu ki chai bana kar din mein do baar piyein. Green chai bhi pi sakte hain.
  • Din ki shuruat 2 gilas neem garam pani se karein aur uske baad ho sake to green tea ya upar batayi gayi chai ki ek pyali pee lein.
  • Agar aapko lagta hai ke aap poori tarah apna aam khanpaan nahin chod sakte hain, to aap pehle din keval subah nashte mein smoothie piyein, aur lunch aur dinner mein aam khana khayein. Doosre din subah nashte aur dopahar ke bhojan mein smoothie piyein aur dinner mein aam khana khayein. Teesre din tinon vakt smoothie lein. Lekin yaad rakhein ve cheezein na khaayein jo upar batai gayi soochi (10-day green smoothie cleanse mein aap kya nahi kha sakte hain) mein di gayi thi.
  • Smoothie peete samay use chabane ki koshish karein taaki aapko pet phoolne ki samasya na ho.
  • Bhookein na rahein aur khaali pet na rahein. Har 3-4 ghante kuch zaroor lein.
  • Agar apko protein ki avashyakta mehsoos ho, to aap ubla hua anda kha sakte hain.
  • Is tarah se 10-14 din aap kar sakte hain. Isse zyada nahin.

10 din ke baad kya karein?
Jab 10 din poore ho jayein to in baton ka dhyan rakhein:
  • Jab 10-14 din samapt ho jayein, to vapis apne samanya khanpaan ka sevan fauran shuru na karein.
  • Samapt karne ke baad ke pehle 3 dinon mein apna smoothie peena jaari rakhein. Pehle do din, nashte mein smoothie lein, aur lunch aur dinner mein salad ya halke se tel mein bhuni hui sabziyan khayein. Teesre din, machli ya chicken jaisi cheezein kha sakte hain. Chauthe din se roti jaise cheezein shur karein magar apka khana halka hona chahiye.
  • Har roz nashte mein smoothie peena jaari rakhein. Agar din mein kabhi bhook lage, to koshish karein k eek gilas smoothie pee lein. Isse aapka vazan un 10 dinon ke baad bhi kam hota rahega.
  • Aap chahein to zindagi bhar 1-2 smoothie aur ek high-protein bhojan roz le sakte hain. Isse aap har hafte lagbhag 1 kilo vazan kam kar payeinge, apka vazan sahi rahega, aur aap urjavaan bhi mehsoos karenge. Agar nahin, to to 3-4 hafte ke baad aap phir se 10 din ke smoothie cleanse kar sakte hain.
  • Khaana aisa khayein jo poshan se bharpoor ho. 
  • Fast food, tali hui cheezein, vagairah jaisi cheezon se jitna ho sake door rahein. 
  • Har bhojan mein protein ka srot zaroor khayein. 
  • Roz salad lein aur har tarah ki mausami sabziyan azmayein. 
  • Roz 4-5 baar khana khayein. 
  • Ek saath bahut zyada khana na khayein. 
  • Paani bharpoor piyein. 
  • Sabziyon aur phalon ko khaane se pehle acchi tarah ragad kar dhoyein aur tab hi upyog karein kyonki inse bhi apke shareer mein toxin pravesh karte hain. Aap chahein, to inhein halke garm paani mein kuch der chod dein aur phir istemal karein.

Vazan kam karne aur apne shareer ko detoxify karne ke liye products ke liye neeche click karein:
Detoxification

10-day green smoothie cleanse ko zaroor apnayein aur aap dekhenge aap apna vazan bhi kam kar payeinge aur apki sehat mein bhi sudhar hoga.

Yaad rakhein ke yadi apko sugar ya dil ki bimari hai, ya koi bhi bimari hai, to isse apnane se pehle doctor se zaroor salah lein.